
रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की
वरिष्ठ कांग्रेसी सचिन गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस के कार्यालय पर किसान कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी द्वारा रुड़की महानगर अध्यक्ष किसान कांग्रेस के पद पर करमजीत सिंह खोखर को नियुक्ति प्रदान करते हुए ऐसी आशा जताई। कि करमजीत सिंह खोखर पूर्व की भांति कांग्रेस पार्टी में निष्ठा व लगन के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। तथा अपने कार्य क्षेत्र में सक्रिय रहकर महानगर कांग्रेस को दिन दुगनी रात चौगुनी ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे। लगातार क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कर रहे सेवा । वहीं पर रुड़की महानगर अध्यक्ष किसान कांग्रेस करमजीत सिंह खोखर ने कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त किया।और कहा कि मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ क्षेत्र में कार्य करता रहूंगा । और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। विकास कार्यों के लिए कांग्रेस पार्टी को लगातार सहयोग करें सर्व समाज की जनता। सभी समस्याओं का किया जाएगा समाधान। और मैं आने वाली 14 फरवरी के लिए अपील करता हूं आप सभी सम्मानित साथी कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने में सहयोग करें।


