रिपोर्ट :-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की
रूड़की के बेलडा प्रकरण में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए भीम आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल की खानपुर विधायक उमेश कुमार ने तहसील पहुंचकर जमानत कराई। वापस आने के बाद मनजीत सिंह ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही विधायक ने भी आगे की लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ने की बात कही है। आपको बता दें कि भीम आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल जमानत के बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक माह पूर्व जो बेलडा प्रकरण हुआ उसमे पंकज की मृत्य हो गयी थी और कुछ तत्वों के कारण बड़ा हंगामा हो गया था। इसके बाद अब प्रमोद की मौत की बाद वह इसलिए गांव में पहुंचे कि कोई असमाजिक तत्व फिर से लोगों को भड़का न दें। उन्होंने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की लेकिन कुछ लोगों ने प्रशासन को गुमराह कर दिया कि हम माहौल खराब करना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन अब प्रशासन को पता है कि हम शांति के साथ आगे की लड़ाई लड़ना चाहते हैं और कानून बहुत मजबूत है।उन्होंने समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से सब अंतिम संस्कार में शामिल होंगे और सोमवार को एक डेलिगेशन एसएसपी हरिद्वार से मिलेगा। इसके साथ ही 27 जुलाई को होने वाली महापंचायत में लोगों को जुटने की अपील की। उन्होंने कहा शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा जाएगा। उनकी लड़ाई यह है कि बेलडा प्रकरण के निर्दोष लोग अब तक नही छूटे उन्हे छोड़ा जाए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। वहीं खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि मंजीत सिंह नौटियाल राजनीति नहीं बल्कि समाज के लिए काम कर रहे हैं। इन्होंने व इनके साथ मौजूद लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। उन्होंने कहा कि इनके साथ मौजूद सभी लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग किया है। उनके द्वारा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता भी की गई। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि अगर प्रमोद गिरफ्तार न होता तो शायद उसे सही इलाज मिलता और हो सकता है कि उसकी जान बच जाती। उन्होंने कहा कि दंगा किसी को लाभ नही देता बल्कि हर पक्ष को पीड़ित करता है इसलिए दंगों से दूर रहना चाहिए।