Blog Dehradoon Haridwar Kaliyar National Roorkee Sports Uttarakhand

किसान मजदूर संगठन सोसाइटी की बैठक ग्राम मूलताशपुर माजरा मै पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह के निवेदन पर संत रविदास मंदिर के प्रांगण में हुई

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

बैठक का संचालन अरुण सैनी( जिला अध्यक्ष हरिद्वार) द्वारा किया गया बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह ने की. बैठक की शुरुआत में नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह का स्वागत किया गया, तथा बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिला कार्यकारिणी में- मोहम्मद शौकीन को जिला उपाध्यक्ष तथा मोहम्मद फरीद को जिला संगठन मंत्री एवं इसरार जी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया .इसी क्रम में कलियर विधानसभा अध्यक्ष पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह ने विधानसभा कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जिसमें यूनुस हुसैन को संगठन मंत्री, अमित सैनी को उपाध्यक्ष, ललित को कोषाध्यक्ष, सुरेश धीमान को संगठन मंत्री ,मोहतासीन को उपाध्यक्ष ,राशिद को संगठन मंत्री ,धीर सिंह को संगठन मंत्री और अनुज को सचिव नियुक्त किया गया .प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड ब्रहम सिंह धीमान जी ने अपनी बात को रखते हुए बताया की संगठन का उद्देश्य क्या है संगठन कैसे काम करता है।और संगठन की रीति नीति क्या है। सभी लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का ताली बजाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया बैठक में उपस्थित साथी ललित राशिद शौकीन शहराज अली मोहम्मद फरीद अमित सैनी सचिन कुमार रविंदर कुमार यूनुस हुसैन अशोक कुमार वेदपाल इसरार राजकुमार आशुतोष नरेंद्र नाथीराम अक्षय आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *