Uncategorized

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा कार्यकर्ता में खुशी की लहर,ढोल नगाड़े बजाकर मिष्ठान खिलाकर जताई खुशी

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आते ही रुड़की में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। भाजपा लंढोरा नगर मंडल अध्यक्ष विकासपाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत की प्रथम आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति बनने पर उन्हें बधाई देते हुए जिन्दाबाद के नारे लगाकर खुशी जताई तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा ऐसा सिर्फ भाजपा मे ही होता है पार्टी ने एक आदिवासी मातृशक्ति को राष्ट्रपति बनाया भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा उनके नेतृत्व में देश नई बुलंदियों को छू लेगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा यह मातृशक्ति का बहुत बड़ा सम्मान है और केंद्रीय नेतृत्व की कुशल रणनीति है जो कि द्रोपदी मुर्मू विशाल अंतर से जीत दर्ज कर भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति तथा देश की 15 वी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी वहीं महिलाओं में भी द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर काफ़ी खुशी है उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह नारी शक्ति का बहुत बड़ा सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *