Blog Haridwar Kaliyar Roorkee Uttarakhand

रायपुर क्षेत्र एक शराब के ठेके में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट सागर शर्मा देहरादून

रायपुर थाना क्षेत्र में शराब की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है शातिर चोर अंग्रेजी शराब की दुकान में टीन काटकर शराब की बोतले अपने साथ ले गए जब दुकानदार को इसकी सूचना मिली तो दुकानदार ने पुलिस और आबकारी अधिकारियों को चोरी की जानकारी दी दरअसल मामला रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान का है जहां पर शातिर चोरों ने दुकान की टीन काटकर शराब चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।। उत्तराखंड में कोविड-19 में शराब के ठेके बंद रखे गए हैं ऐसे में चोरो ने शराब के ठेकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया हैं रायपुर ठेके में हुई चोरी की जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया,,, जानकारी देते हुए एस ओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि 3 आरोपियों को मामले में हिरासत में लिया गया है जिनके पास से 4 पेटी अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद की है हालांकि दुकान मालिक का कहना है कि स्टॉक मिलान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि कितनी शराब दुकान से चोरी हुई है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *