Blog Haridwar Roorkee Uttarakhand

हरिद्वार।उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड के द्विवार्षिक अधिवेशन के द्वितीय चरण में कार्यकारिणी का गठन किया गया, इसमें कृष्णचंद शर्मा को निर्विरोध संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

ब्लॉक सभागार बहादराबाद में आयोजित अधिवेशन के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार एवम प्रदेश महामंत्री पंचम सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री सजंय वत्स की देखरेख में आयोजित अधिवेशन में तीस अलग-अलग संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कृष्णचंद शर्मा को जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन जोशी को जिलामहामंत्री नियुक्त किया गया था। फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विपिन सैनी, राजकीय शिक्षक संघ से जिलाध्यक्ष उत्तम शर्मा एवं महामंत्री रविन्द्र रोड, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन से प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा इस दौरान सभी विभागों के कार्मिकों और शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष पद पर कृष्णचंद शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा, , महामंत्री ललित मोहन जोशी, को निर्विरोध चुना। कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अधिवेशन में शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, ग्राम्य विकास, विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।इस अवसर पर अनिल चौधरी,आलोक शर्मा,जम्बू प्रसाद,मनोज,सजंय कश्यप,सतपाल सैनी,जटाशंकर,उत्तम शर्मा,दिनेश लखेड़ा,रवींद्र रोड़, शालू गोयल,शिवनारायण सिंह,सुबोध नैन, विपिन सैनी,विनय सैनी,सुनील तोमर ,रोहित चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *