Blog Dehradoon Haridwar Kaliyar Roorkee Uttarakhand

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता ने झबरेड़ा में सनशाइन हैल्थ,केयर द्वारा आयोजित वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

झबरेड़ा के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता ने सनशाइन हेल्थ केयर पहुंचकर वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन किया। साथ ही कहा कि पूरे देश में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। जिससे कोरोना से लड़ने की क्षमता इंसान में बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील भी की जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है। वह वैक्सीन सेंटर पर आकर वैक्सीन लगवा लें। और कहा कि वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है। वैक्सीन लगने से शरीर में युमिनिटी पावर बनी रहती है। जिससे बीमारी पनपने का खतरा बहुत कम होता है। इस दौरान कार्यक्रम में डॉक्टर हेमेंद्र सिंह लांबा, सचिन चौधरी, अखिलेश वर्मा और वैक्सीनेशन की समस्त टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *