Blog Dehradoon Haridwar Kaliyar Sports Uttarakhand

रोटरेक्ट क्लब जेनेसिस व रोटरेक्ट डिस्ट्रिक्ट 3080 के सभी जोन के,रोटरेक्ट क्लब द्वारा दंत जांच कैंप अलग अलग शहरों में लगाया गया

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

रुड़की में यह कैंप रामनगर स्थित मूलराज इंटर कॉलेज में रोटरेक्ट क्लब जेनेसिस द्वारा लगाया गया । मूलराज कॉलेज के छात्रों के दांतो मे अन्य कमियां पाई गई और उनको सही करने के लिए सही सलाह दी गई। कैंप में रुड़की के रोटरेक्ट क्लब्स जेनेसिस के साथ रोटरेसी क्लब अव्यान्ना, रोटरेक्ट क्लब रुड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की, रुड़की कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, रोटरेक्ट क्लब रुड़की सेंटर व देहरादून के रोटरेक्ट क्लब ऑफ दून बिजनेस स्कूल और रोटरेक्ट क्लब ऑफ सरदार भवन सिंह ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
क्लब में बच्चो को डॉक्टर संगीता अग्रवाल द्वारा एक स्पीच द्वारा समझाया गया की उनको अपने दांतो का कैसे खयाल रखना चाहिए और दांतो को कैसे मांझना चाहिए।

क्लब के द्वारा सभी बच्चो को एक एक ब्रश और टूथ पेस्ट बांटा गया ।क्लब के इस कैंप में क्लब के अध्यक्ष रोटरेक्टर चिराग ठाकुर सहित उपाध्यक्ष रोटरेक्टर अंकित सैनी, हेमंत त्यागी, आकाश गोयल , योगेश, रोहित, प्रांशु मल्होत्रा और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से रोटरेक्टर अक्षिता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *