Blog Haridwar Kaliyar Roorkee Uttarakhand

रुड़की भारतीय ब्राह्मण समाज केसर रक्षकों की सहमति से सतीश कुमार शर्मा अध्यक्ष ,अरुण कुमार शर्मा महामंत्री बनाए गए

Spread the love

रिपोर्ट चंदन कुमार शर्मा रुड़की

रुड़की।भारतीय ब्राह्मण समाज, रुड़की के संरक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा को पदमुक्त कर दिया है। कार्यकारिणी का कार्यकाल भी लगभग समाप्त हो चुका है। इसलिए उसे भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। वर्तमान कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष एवं झबरेड़ा विधायक के प्रतिनिधि और रुड़की नगर निगम में नामित पार्षद सतीश कुमार शर्मा को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि पूर्व महामन्त्री अरुण कुमार शर्मा (आवास विकास) को महामन्त्री मनोनीत किया गया है। भारतीय ब्राह्मण समाज के संरक्षकों ने एकमत होकर कहा कि वर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने अपने मनमाने और तानाशाहीपूर्ण व्यवहार से संगठन को कमजोर किया है और ब्राह्मण समाज में संगठन की छवि धूमिल किया है। उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों में न तो वास्तविक और न ही कोई वर्चुवल बैठक बुलाई गई है। परशुराम भवन में निर्माण कार्य से लेकर अन्य महत्त्वपूर्ण निर्णयों में भी संरक्षकों और कार्यकारिणी से कोई परामर्श नहीं लिया गया। संगठन के महामन्त्री दामोदर प्रसाद शर्मा के आकस्मिक निधन के बाद नए महामन्त्री को नियुक्त करने में भी किसी से कोई परामर्श नहीं किया गया। इसलिए समाज और संगठन हित में 15 संरक्षकों में से उपस्थित 11 संरक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर सुरेश चंद शर्मा को पदमुक्त कर सतीश कुमार शर्मा को नया अध्यक्ष और अरुण कुमार शर्मा (आवास विकास) को नया महामन्त्री नियुक्त किया है। संरक्षक मण्डल ने नवनियुक्त अध्यक्ष और महामन्त्री को आदेशित किया है कि संरक्षकों से परामर्श कर यथाशीघ्र मजबूत और सन्तुलित कार्यकारिणी घोषित करें। संरक्षकों की बैठक में जे०पी० शर्मा, चन्द्र भूषण शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, श्रीमती निरूपमा गौड़, बलराज शर्मा, नरेश शर्मा, रत्नाकर शर्मा, राजकुमार शर्मा, चन्द्र बोस शर्मा, पवन शर्मा और डॉ० अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *