Blog Haridwar Roorkee Uttarakhand

रोटरी क्लब द्वारा विद्यालय को भेंट की गई सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन,मेयर गौरव गोयल ने की सराहना

रिपोर्ट इमरान देशभक्त रुड़की

रुड़की।भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवेश गुप्ता का रुड़की पहुंचने पर पार्टी नेताओं एवं व्यापारियों ने स्वागत किया।दिल्ली से देहरादून जाते समय मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष कुछ समय के लिए विक्रांत त्यागी के आवास पर रुके,जहां मेयर गौरव गोयल सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के विकास के साथ ही किसानों एवं व्यापारियों के हित के लिए कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि कोविड कर्फ्यू में ढील दिए जाने से व्यापारियों में प्रसन्नता है।कहा कि अब पूर्व की भांति बाजार खुलने लगेंगे तथा बाजारों की रौनक पुनः लौट आएगी।उन्होंने प्रदेश भाजपा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी दी गई है वह उस पर खरा उतरेंगे तथा पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।इस अवसर पर व्यापारी नेता नवीन गुलाटी,भरत कपूर व दीपक अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *