Blog Haridwar National Roorkee Uttarakhand

सड़क सुरक्षा माह के तहत JUBILANT कंपनी द्वारा उपलब्ध सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन हेतु,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गयी

 

(संवाददाता :-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। सड़क सुरक्षा माह के तहत JUBILANT कंपनी द्वारा उपलब्ध सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन हेतु councelling LED Bus का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री दिवेश शासनी एवं ARTO A एलविन रॉक्सी द्वारा हरी झंडी दिखाकर उदघाटन किया गया। उक्त बस को परिवहन विभाग द्वारा सभी स्कूलो ,शहर के चौराहों ,एवं भीड़ वाली जगहों पर ले जाकर लोगों को विडियो के जरिये सडक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जायेगा। आज प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान SDM चौक ,नगर निगम चौक, ARTO OFFICE पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत नियमों का पालन करने वालो को चॉकलेट दी गयी तथा पालन न करने वालों को गुलाब का फूल (fool – मूर्खता दर्शाते हुए) दिया गया। इस दौरान एल्विन रॉक्सी (ARTO ) अनिल सिंह नेगी (TTO) रविंद्र पाल सैनी(TTO ) अश्वनी, नीरज,रमेश, सुमित , ओंकार, इजहारुल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *