Blog Dehradoon Haridwar Kaliyar National Roorkee Uttarakhand

केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,मृतक के परिजनों को तत्काल दिए जाए दो दो लाख रुपये, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सेतपाल सिंह

 

(रिपोर्ट:-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता रामदास आठवले ने लहबोली गाँव में हुऐ दर्दनाक हादसा में मृतक के परिजनों को दो दो लाख रुपये देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर मांग की। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सेठपाल सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री से मांग की थी। लहबोली गाँव में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने के कारण 6 मजदूरों की मौत हों गई थी। मृतक मजदूरों के परिवार बहुत गरीब है। और उनके जीवन यापन के लिए उनको दो दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल दी जाये। और परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने हुई दुर्घटना पर दुःख जताया है। प्रदेश अध्यक्ष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सेठपाल सिंह ने कहां की लगातार सुख दुख में क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात खड़े हैं। लगातार हर संभव मदद की जाएगी। और पहले से लगातार करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *