Blog Dehradoon Haridwar Kaliyar National Roorkee Sports Uttarakhand

भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन,राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए आदेश सैनी

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन क्रांति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी जो 5 जनवरी 2022 से भंग चल रही थी । उसका हुआ पुनर्गठन जिसमें कोर कमेटी के रजिस्टर्ड मेंबरों की बैठक के द्वारा निर्णय लिया गया कि भारतीय किसान यूनियन क्रांति के संस्थापक आदेश सैनी जी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। आज भारतीय किसान यूनियन क्रांति के रजिस्टर्ड बॉडी के सदस्यों के द्वारा भारतीय किसान यूनियन क्रांति की सभा का आयोजन उत्तराखंड की देवभूमि व क्रांतिधरा हरिद्वार जनपद के मोहम्मदपुर पांडा ग्राम में हुआ।जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश सैनी के नाम से प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा नियुक्त किए गए नवनिर्मित राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने भारतीय किसान यूनियन क्रांति की सत्यता की शपथ ली तथा निरंतर किसानों तथा मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते रहने की पूर्ण निष्ठा जताई। इस दौरान नवनिर्मित पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से-
1. आदेश सैनी -राष्ट्रीय अध्यक्ष
2. पंकज सैनी- युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष
3. ठाoयोगेश सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय महासचिव
4. मुकेश कुमार शर्मा-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
5. ठाo दुष्यंत पुंडीर-राष्ट्रीय संगठन मंत्री
6. प्रदीप सैनी-राष्ट्रीय संयोजक
7. राजकुमार सैनी-राष्ट्रीय सचिव
8. प्रवीण कुमार सैनी-प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड
9. सुमित सैनी-ब्लॉक अध्यक्ष भगवानपुर
10. विजय चौधरी-नगर अध्यक्ष लक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *