Uncategorized

राज्य हज समिति उत्तराखंड के सदस्य अकरम साबरी ने शहरी विकास विभाग निदेशालय को लिखा पत्र

नगर पंचायत पिरान कलियर में माननीय प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को तीसरी व चौथी किस्त मे देरी होने के अधर में रुके हुए लोगों के मकान। आवास योजना के अंतर्गत पहली व दूसरी किस्त लगभग 8 माह पूर्व मिल गई थी। किस्त के नियमानुसार लाभार्थियों ने निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये शेष निर्माण के लिए लोगों को तीसरी व चौथी किस्त नही मिल पाने के कारण कार्य अभी तक अधूरे है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ करना पड़ रहा है। ठंड का समय है लोगों के सर पर छत का साया नहीं है।जिससे लोग दरबदर भटक रहे हैं। इसी को लेकर राज्य हज समिति उत्तराखंड के सदस्य अकरम साबरी ने शहरी विकास विभाग निदेशालय के कार्यालय में एक पत्र माननीय प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की रुकी हुई तीसरी व चौथी किस्त के संबंध में डायरेक्टर महोदय को दिया। जिससे लाभार्थियों की मकान की किस्त जल्द से जल्द आ सके। शहरी आवास विभाग ने आश्वासन दिया गया है ।जल्द ही दो-चार दिन के अंदर माननीय प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए पैसा नगर पंचायत पिरान कलियर में डाल दिया जायेगे। जिससे लोगों के अधूरे काम (मकान)पूरे किए जा सके!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *