Uncategorized

राष्ट्रीय अटल फाउंडेशन सम्मान 2023 कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों के लिए प्रदेश अध्यक्ष पूनम त्यागी को सम्मानित किया गया

Spread the love

रिपोर्ट :-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

रुड़की।अटल फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष पूनम त्यागी को उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रधानमंत्री संग्रहालय तीन मूर्ति भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अटल फाउंडेशन सम्मान 2023 कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया सम्मान समारोह के कार्यक्रम में मुख्यतिथि पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा मा. श्याम जाजू , वशिष्ठ अतिथि सांसद गौतम बुद्ध नगर व पूर्व मंत्री भारत सरकार डॉ महेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष पंजाब अविनाश राय खन्ना, सुरेश चव्हाणके संस्थापक सुदर्शन टी.वी., डॉ रमेश ओझा उपस्थित रहे।
समारोह में देशभर से आये अटल फाउंडेशन के सदस्यों ने हिस्सा लिया, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पूनम त्यागी के साथ जिला हरिद्वार के कार्यकर्ताओं के साथ साथ देहरादून, टिहरी, चमोली, पौड़ी, कोटद्वार तक के कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में अपर्णा सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, बबली त्यागी राष्ट्रीय महामंत्री, मीनू सिंह, किरन सिंह, सरस्वती बगवाड़ी, पिंकी देवी, दीपा जोशी, प्रिया व अन्य सम्मानित सदस्या उपस्थित भी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *