Uncategorized

हरेला पर्व पर पुलिस जवानों ने भी पेड़ लगाकर मनाया उत्तराखंड का मुख्य पर्व, हर एक व्यक्ति से पेड़ लगाने की अपील की

Spread the love

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

खबर रूड़की से है। जहाँ हरेला पर्व पर जहाँ पूरे उत्तराखंड में सभी जनप्रतिनिधि और आम जन पेड़ लगा रहे है। वही इसी क्रम में पुलिस जवानों ने हरेला पर्व पर सोनाली पार्क नहर पटरी पर पौधारोपण किया है। आप सभी को ज्ञात है। कि इस वक्त सावन का पावन महीना चल रहा है। और सभी पुलिस जवानों को कावड़ यात्रा में अपनी अपनी ड्यूटी की जिम्मेदारी विभाग की और से दी गई है। अपनी ड्यूटी के चलते पुलिस जवानों ने हरेला पर्व पर गूलर का पौधा, नीम का पौधा, औषधिये पौधे लगाकर पौधरोपण किया। वही पौधारोपण करते हुऐ पुलिस जवान अमित सैनी ने कहाँ की अपने जीवन में हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए।क्योंकि हमारा जीवन पेड़ – पौधों पर निर्भर करता है। पर्यावरण शुद्ध रहता हैं। और पर्यावरण जितना शुद्ध रहेगा जीवन उतना ही अच्छा और सुखमय होगा, प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए हर व्यक्ति को पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। और सभी व्यक्तियों से पेड़ लगाने के लिए अपील भी की। वह इस मौके पर पुलिस जवान के साथ में वृक्षारोपण के दौरान अमित सैनी, राजीव कुमार, जगदीश सिंह रावत, राजीव पंवार, विजय सिंह रावत, नीरज पंवार आदि पुलिस जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *