Uncategorized

ट्रस्ट ने गरीब बेसहारा परिवार को पहुंचाया राशन और दवाई के लिए आर्थिक मदद-साबरी

 

(रिपोर्ट जावेद अंसारी) ह्यूमन इफेक्टिव रिलीफ एडवांस ट्रस्ट के फाउंडर एम.अ.साबरी ने बताया कि पिछले पांच सालों से हमारा ट्रस्ट बराबर गरीब और बेसहारा परिवारों को तलाश करके उनकी जरूरत के मुताबिक उन तक मदद पहुंचा रहा है। कल ट्रस्ट को सूचना मिली की वर्षा जो पिछले छः सात सालों से विधवा है छोटे-छोटे बच्चे हैं घर में एक बुढ़ी सास हैं जिसके हाथ कटे हुए हैं घर में कोई कमाने वाला नहीं है और ना ही कोई कमाई का सहारा है जिससे वह अपने घर का पालन पोषण कर सके पिछले दो हफ्तों से परिवार में बच्चे बीमार चल रहे थे दवाई लाने का भी इंतजाम नहीं हो पा रहा था ट्रस्ट को खबर मिलते ही ट्रस्ट के फाउंडर एम.अ.साबरी परिवार की तलाश में उसके गांव पहुंचे और तहकीक करके परिवार को उसकी जरूरत के मुताबिक एक माह का राशन दिया और दवाई के लिए आर्थिक मदद की परिवार की मुखिया वर्षा से कहा कि आप कोई भी फिक्र ना करें अपने बच्चों का अच्छे से इलाज काराए जब बच्चे स्वस्थ हो जाए तो आप अपने बच्चों को मेहनत से पढ़ाए लिखाए हमारा ट्रस्ट हर तरीके से आपकी और आपके बच्चों की परवरिश के लिए हमेशा आपके साथ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *