Blog Dehradoon Dhanori Haridwar Kaliyar Roorkee Uttarakhand

कोतवाली मंगलोर क्षेत्र में अवैध खाईबाडी चला रहे मोहल्ला किला लंढोरा से एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट चंदन कुमार शर्मा रुड़की

मंगलौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अवैध कार्यों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ अभियान के क्रम में कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में अवैध खाईबाड़ी की रोकथाम हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 28 मई की रात्री को लंढोरा पुलिस टीम द्वारा मोहल्ला बाहरी किला लंढोरा से एक अभियुक्त साजिद पुत्र ताहिर निवासी मोहल्ला बाहरी किला लंढोरा कोतवाली मंगलोर को चमनलाल कॉलेज की तरफ जाने वाले रास्ते पर अवैध खाईबाड़ी/जुआ करते हुए गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से कुल 5,650 रुपये की धनराशि बरामद की गई। अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0स0 609/2021 धारा 13 जुआ अधि0 के तहत पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उ0नि0 नितेश शर्मा, का0 अजयवीर व का0 राकेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *