Uncategorized

वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी ने पीड़ित बच्चे के परिजनों को इलाज़ के लिये 11हजार का चेक सोपा

रिपोर्ट:-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

रुड़की। आपको बता दे की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी ने आज बीमार बच्चा भुदेव शर्मा के परिजनों को इलाज हेतु ₹11000 सहयोग राशि का चेक सोपा है।वही आपको बता दे की भूदेव शर्मा एक छोटा बच्चा है। जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्राम खजूरवाला का रहने वाला है। जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष की है, और दुनिया में बहुत कम होने वाली बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एटोफी से पीड़ित है। जिसमें मरिज के शरीर में जान तो रहती है। लेकिन शरीर का कोई भी अंग हिलता नहीं है। भूदेव शर्मा का इलाज कराने के लिए परिजन ने जाने कहां-कहां गए लेकिन इस बीमारी का पता चलने पर वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा उनको 17.5 करोड रुपए के एक इंजेक्शन कर इलाज करने की बात कही गई जिस पर परिजनों ने रकम इकट्ठा करनी शुरू कर दी परिजनों का कहना है,कि बच्चे के इलाज़ के लिये
उनके पास इतनी बड़ी रकम नहीं है। और वह जनता से अपील कर रहे हैं कि बीमार भूदेव शर्मा के इलाज के लिए उनकी मदद करें। वहीं बच्चों के पिता गौरव शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक मेरे पास 38 लख रुपए इकट्ठे हो गए हैं।
जिसको देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरिदि ने आज भूदेव शर्मा के इलाज के लिए 11000 राशि का एक सहयोग चेक दिया है। और जनता से अपील की है कि इस छोटे से बच्चों के इलाज के लिए सभी अपने-अपने अनुसार सहयोग दें‌। वही भूदेव शर्मा के पिता गौरव शर्मा ने बताया कि उनका बच्चा भूदेव शर्मा जन्म से ही इस भयंकर बीमारी से पीड़ित है,और वह लगातार अपने बेटे के इलाज के लिए वह बड़ी राशि इकट्ठा करने के लिए जनता से लगातार अपील कर रहे हैं। वही उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अफरीदी द्वारा दिए गए सहयोग राशि के लिए उनका धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *