
रिपोर्ट :-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की
रुड़की।आपको बता दें कि रुड़की के ओबीसी समाज ने एकजुट होकर रुड़की नगर निगम मेयर गौरव गोयल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए पत्रकारों को जानकारी दी कि हाल ही में हुई नगर निगम बोर्ड बैठक में पार्षद चंद्रप्रकाश बांटा के साथ मेयर गौरव गोयल ने अभद्रता की है।जिसका खामियाजा मेयर गौरव गोयल को भरना पड़ेगा यदि मेयर गौरव गोयल ओबीसी समाज के सामने आकर पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा से माफी मांगते हैं। तो ठीक है। वरना तो वह है उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करेंगे वही मौके पर मौजूद रहे ओबीसी समाज के प्रतिनिधि एवं एडवोकेट संजीव वर्मा ने बताया कि पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा उनके समाज से हैं। और उनके बड़े भाई भी हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ बोर्ड बैठक के दौरान मेयर की कुर्सी पर बैठना और उसी पर रखे तोलिये को फेंकना प्रकरण को लेकर उन्होंने पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा के साथ अभद्रता व भेदभाव किया है। जिसको लेकर पूरे ओबीसी समाज में रोष व्याप्त है। और अब वह शांत नहीं बैठेंगे और मेयर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे वही मौके पर मौजूद रहे पार्षद चंद्रप्रकाश बेटा ने बताया कि गौरव गोयल नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में 10% भी कार्य नहीं कराते और अपनी मनमानी करते हैं। हाल में हुई बोर्ड बैठक में उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की इसको लेकर मेरे समाज मैं जैसे ही यह खबर पहुंची तो समाज के लोगों ने मेरा साथ दीया और मेयर गौरव गोयल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।और मेयर गौरव गोयल यदि समाज के वरिष्ठ लोगों के सामने माफी नहीं मांगते हैं। तो उनके खिलाफ और अधिक बड़ा मोर्चा खोला जाएगा और मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।


