Uncategorized

संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ का प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, नर्सिंग भर्ती 2947 पदों पर वर्षवार की जाएगी, प्रदेश अध्यक्ष हरीकृष्ण बिजलवान

रिपोर्ट :-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ का प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक जिला ऋषिकेश के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा और रानीपोखरी मंडल के आईटी संयोजक महिपाल सिंह कृषाली के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अवसर पर नर्सिंग भर्ती में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य मंत्री के माध्यम से वार्ता भी की गई। और ज्ञापन दिया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरीकृष्ण बिजलवान द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है। की नर्सिंग भर्ती में केवल राज्य के निवासियों को ही लिया जायेगा और फर्जी स्थाई निवास से आवेदन करने वालो पर कड़ी करवाई करते हुऐ 420 का केस दर्ज किया जायेगा। और पूरे 2947 पदों पर नर्सिंग भर्ती वर्षवार की जाएगी।आज के प्रतिनिधिमंडल में संगठन के कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत, नीतू रावत, प्रतिमा थपलियाल, मनीषा रानी, शैलेश राणा, हिमांशु रावत, गिरीश डंगवाल, योगेश मठपाल, वन्दना पंथरी, गोविंद सिंह रावत, अलका, विजय, पंजीम,हरीश, हिमानी, पुष्कर जीना, हिमा आर्य, प्रियंका,अरविंद चौहान,प्रवीण सिंह रावत और सैंकड़ों की संखया में नर्सिंग बेरोजगार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *