Uncategorized

रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अठावले, के प्रदेश अध्यक्ष ने बेल्डा गांव में किया जनसंपर्क, ग्रामीणों ने किया पार्टी के सभी पदाधिकारियों का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार भव्य स्वागत

Spread the love

 

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

रुड़की के बेल्डा गांव में पहुंचे रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के राष्ट्रीय अध्यक्ष,रामदास अठावले के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखंड से अध्यक्ष सेठपाल सिंह अपने साथियों सहित रुड़की के गांव बेल्डा में पहुंचे जहां पर स्थानीय निवासियों द्वारा उनका भव्य जोरदार स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। सेठपाल सिंह एवं उनके साथियों द्वारा रामदास अठावले का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। वही मीडिया को जानकारी देते हुए अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने बताया कि अपनी पार्टी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया को उत्तराखंड में जल्द ही सक्रिय करने जा रहे हैं। इसी क्रम में पहली बैठक ग्राम बेल्डा में की गई। जहां पर उन्होंने दलित समाज के लोगों से संपर्क किया उनकी समस्या सुनी तथा समस्याओं के निदान के लिए उनसे संपर्क भी किया और उनकी समस्याएं नोट की उन्होंने बताया रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया ऐसी पार्टी है। जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को मानती है। और उन पर खरा उतरती है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीब लाचार बेसहारा लोगों तक उन सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाले का काम करती है। जो सरकारी योजनाएं तो बनाई जाती है मगर गरीब लोगों तक वह योजनाएं नहीं पहुंच पाती। रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाती है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह। जिला अध्यक्ष अंकित सिंह। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार। प्रदेश सचिव संदीप कुमार। सचिन कुमार अभिषेक कुमार राजेंद्र सिंह कुलदीप सिंह विनोद कुमार अंकित भोलू आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *