Blog Dehradoon Haridwar Kaliyar Laksar Roorkee Uttarakhand

उत्तराखंड प्रदेश में आम आदमी पार्टी की वर्चुअल रैली 70 सीटों पर कल : एडवोकेट महक सिंह सैनी

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट महक सिंह सैनी ने बयान जारी कर बताया कि 18 अप्रैल 2021 को उत्तराखंड प्रदेश में आम आदमी पार्टी की वर्चुअल रैली आयोजित की जा रही है जिसको राष्ट्रीय संयोजक एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे जिसमें आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनमानस को भी आमंत्रित किया गया है उत्तराखंड प्रदेश की 70 विधानसभा को वर्चुअल रैली में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं एवं जनता की सुचारू व्यवस्था के लिए तमाम तैयारियां की गई हैं और विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं कल उत्तराखंड के आम जनमानस के लिए बदलाव का बहुत बड़ा दिन है और जिसकी शुरुआत अरविंद केजरीवाल जी वर्चुअल रैली के माध्यम से उत्तराखंड में करने जा रहे हैं वर्चुअल रैली के लिए प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड दिनेश मोहनिया देहरादून रहेंगे और आयोजित होने वाली वर्चुअल रैली की मॉनिटरिंग करेंगे प्रत्येक विधानसभा स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और जिला हरिद्वार की प्रत्येक विधानसभा वार कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *