Uncategorized

वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी ,किसान मजदूर संगठन सोसाइटी के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किए गए

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

वरिष्ठ समाजसेवी निवासी इकबालपुर खाताखेड़ी आदिल फरीदी को प्रदेश प्रवक्ता किसान मजदूर संगठन सोसाइटी मे नियुक्त किए गए । आदिल अफरीदी कई वर्षों से लगातार समाज सेवा में निस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं। आदिल फरीदी समाजसेवी गरीब, मजलूम,लाचार, लोगों के लिए 24 घंटे सेवा करते हैं।आज ग्राम सलेमपुर राजपूतान रुड़की मैं जिलाध्यक्ष अरुण सैनी के निवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा कार्यकारिणी ,जिला कार्यकारिणी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से आदिल फरीदी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया, प्रदेश अध्यक्ष ब्रहम सिंह धीमान ने आदिल फरीदी के नाम की घोषणा की। सभी पदाधिकारियों ने फूल देकर प्रदेश प्रवक्ता का स्वागत किया। बैठक में पूर्व प्रधान महेंद्र, सुबोध शर्मा, अरशद, सलमान, अजय, राजकरण, रविंदर ,अनिल कंबोज आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *