Blog Dehradoon Dhanori Haridwar Laksar Roorkee Sports Uttarakhand

बुग्गावाला पुलिस ने गुंडा एक्ट में दो व्यक्तियों के खिलाफ के कार्यवाही,थाना अध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

(बुग्गावाला)-उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण तथा अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा- निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला के निकट पर्यवेक्षण में थाना बुग्गावाला क्षेत्र में रहने वाले निम्न अभियुक्त जो कि लगातार अवैध शराब/नशीले पदार्थ की तस्करी करने के अपराधों में संलिप्त रहकर अपनी आजीविका चला रहे हैं तथा आगामी विधानसभा चुनाव को बाधित कर सकते हैं, को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट अधिनियम के अंतर्गत 3 महीने के लिए जिला बदर की कार्यवाही थाना अध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा द्वारा अमल में लाई गई। इन अभियुक्तों में कुशल पाल पुत्र महेंद्र निवासी गोमतीपुरा थाना बुग्गावाला, पपलेश पुत्र श्यामलाल निवासी मुजाहिदपुर थाना बुग्गावाला शामिल हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *