डॉ दिनेश त्रिपाठी ने अपने प्रज्ञा अस्पताल झबरेड़ा में पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर अपने समस्त अस्पताल स्टाफ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। डॉ दिनेश त्रिपाठी ने कहा की मदन कौशिक राष्ट्रीय स्तर के कद्दावर नेता हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा व गृह मंत्री अमितशाह व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि अब प्रदेश में नए मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रदेश में विकास के कार्य भी और बेरोजगारों को रोजगार मिलने का काम भी तेजी से होगा साथ ही आने वाले 2022 के चुनाव में प्रदेश में फिर से भाजपा का परचम लहराएगा । इस मौके पर डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर प्रदेश में खुशी की लहर है। इस मौके पर डॉ दिनेश त्रिपाठी डॉक्टर अर्पित ,डॉक्टर चोपड़ा, डॉक्टर जमीर अहमद ,अंकित, दिनेश, डॉ अलका, स्वाति, तालीम,तालिब व अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा