Blog Dehradoon Haridwar Kaliyar Roorkee Uttarakhand

मुख्यमंत्री की वात्सल्य योजना के अंतर्गत रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में मेयर गौरव गोयल द्वारा कोरोना से प्रभावित बच्चों को दिया गया योजना का लाभ

रिपोर्ट इमरान देशभक्त रुड़की

रुड़की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में शामिल मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का देहरादून में शुभारम्भ किया गया,साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी इस योजना की शुरुआत की गई।रोशनाबाद स्थित कलेक्टर भवन में रुड़की मेयर गौरव गोयल द्वारा कोविड-19 जैसी महामारी और अन्य बीमारियों से माता-पिता और संरक्षक की मृत्यु से प्रभावित बच्चों को वात्सल्य योजना का लाभ दिया गया।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है और जितनी योजनाएं प्रदेश सरकार द्वारा घोषित की गई हैं उन सब योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।लगातार लोगों को इन सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से बच्चों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह इक्कीस वर्ष की आयु तक दिया जाएगा एवं पांच प्रतिशत आरक्षण का लाभ सरकारी नौकरी में मिलेगा जिससे ये परिवार लाभान्वित होंगे तथा इन बच्चों का प्रोत्साहन भी होगा।इस योजना के अंतर्गत चिन्हित किए गए बच्चों के बैंक खातों में तीन-तीन रुपए की राशि ट्रांसफर होगी।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस योजना से कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों की आर्थिक सहायता की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण योजना है और इसके प्रथम चरण में एक हजार से अधिक बच्चे इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।प्रदेश में कुल संख्या लगभग दो हजार तीन सौ सैंतालीस है।इसके साथ ही इन्हें निशुल्क राशन,निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी,वहीं जिलाधिकारी ऐसे अनाथ बच्चों की संपत्ति का भी संरक्षण करेंगे एवं उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।मुख़्य विकास अधिकारी सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा,उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान सहित अनेक अधिकारी व बच्चों के साथ आये संरक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *