Blog Dhanori Haridwar Laksar Roorkee Sports Uttarakhand

कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष करमजीत सिंह खोखर को हरियाणा विधानसभा की दो विधानसभाओं का प्रभारी बनाया गया

 

(रिपोर्ट:-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। वही करमजीत सिंह खोखर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है। वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया के निर्देश पर गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एहसान शेख व ऑल इंडिया कांग्रेस के महासचिव मध्य प्रदेश के प्रभारी अब्दुल हन्नान की संस्तुति अनुसार ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष करमजीत सिंह खोखर को अंबाला जिला के नारायणगढ़ व मौलाना विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। वहीं करमजीत सिंह खोखर ने कहा कि हरियाणा में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। और कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है। वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और अधिक मतों से पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलवाने के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *