(रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की) रुड़की। हॉर्टिकल्चर बोर्ड निदेशक वीरेंद्र जुयाल किसानों से वार्ता करने रुड़की पहुंचे रुड़की पहुंचने पर भाजपा जिला पदाधिकारी ने किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारीयो के साथ मिलकर हॉर्टिकल्चर बोर्ड के निदेशक का फूलमालाओं और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, इस अवसर पर हॉर्टिकल्चर बोर्ड के निदेशक वीरेंद्र जुयाल ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य प्रदेश के किसानों को बागवानी से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयत्नों से प्रदेश में निवेशकों द्वारा बागवानी के क्षेत्र में निवेश करने में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है इस अवसर पर किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने जिले के किसानों की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया जिला महामंत्री अरविंद गौतम और प्रवीण संधू ने बताया कि प्रदेश से आने वाली योजनाओं के बारे में जिलाध्यक्ष शोभा राम प्रजापति के मार्गदर्शन में जिले में जागरूकता शिविर लगाकर किसानों में जानकारी दी जाती है, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी ने गन्ना किसानों की समस्याओं के बारे में बोर्ड के निदेशक वीरेंद्र जुयाल को विस्तार से बताया मंडी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बृजेश त्यागी, डॉ मधु सिंह और राजकुमार कसाना द्वारा मंडी में फलों और सब्जी किसानों की समस्याओं और मांगों के विषय में जानकारी दी, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन ने हॉर्टिकल्चर बोर्ड के निदेशक वीरेंद्र जुयाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन उत्तराखंड को हरित प्रदेश बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी,जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,भगवानपुर मंडी समिति अध्यक्ष राजकुमार कसाना,मंगलौर मंडी समिति अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, रुड़की मंडी समिति अध्यक्ष एडवोकेट बृजेश त्यागी,किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतविंदर प्रधान, जिला महामंत्री योगेश त्यागी, सचिन पंवार, प्रवीण राणा, आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
