Uncategorized

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संगीता आर्य की अगुवाई में मुख्यालय के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण द्वारा कारागार रोशनाबाद में निरीक्षण व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

रिपोर्ट:-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

हरिद्वार। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हरिद्वार श्रीमती संगीता आर्य की अगुवाई में जिला हरिद्वार मुख्यालय के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण द्वारा जिला कारागार, रोशनाबाद में निरीक्षण तथा जागरूक शिविर का आयोजन किया गया निरीक्षण तथा जागरूक शिविर के दौरान बंदियों को उनके अधिकारों के संबंध में अवगत कराया गया l समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा बंदियों की समस्याओं को सुना गया तथा अभय सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा निःशुल्क दिये जाने वाली विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *