
रिपोर्ट:-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की
रुड़की। नंद विहार निवासी सुधीर सैनी ने भाजपा के नेताओं और जिला पंचायत अध्यक्ष पर गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।आरोप है कि उक्त गुंडों ने उनके प्लॉट में तोड़फोड़ कर सामान चोरी कर लिया लेकिन उनकी तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब वह इधर से उधर चक्कर काटकर थक चुके हैं। और परिवार सहित आत्महत्या को मजबूर हैं। काशीपुरी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुधीर सैनी ने बताया कि उनका एक प्लॉट नंद विहार कॉलोनी में है। जिसमें उन्होंने सैटरिंग का कार्य किया हुआ है। जिसमें करीब सात माह पूर्व कुछ गुंडों ने सामान चोरी कर लिया था और उनके प्लॉट में तोड़फोड़ कर दी थी। इस मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन सात माह बीतने के बाद भी कोई कारवाई नही हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि गुंडों को जिला पंचायत अध्यक्ष को गुंडों का संरक्षण प्राप्त है। वह खुद भी जिला पंचायत अध्यक्ष से मिले लेकिन वहां भी उन्हे कोई लाभ नहीं हुआ। वहीं आरोप है कि गुंडागर्दी करने वाले लोग प्लॉट को अपना बताते हुए कब्जा करना चाहतें हैं। जबकि उस प्लॉट के सभी कागजात उनके पास मौजूद है, और मामले में प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जांच कर उनके पक्ष में फैसला दिया है। वही उनका कहना है की वह न्यायालय से जीत चुके हैं। लेकिन उक्त गुंडे उन्हे परेशान न करने के बदले उनसे फिरौती की मांग करते हैं। कहा कि इन भू माफियाओं की पूरी चैन है शहर में जिन्हे राजनेताओं का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अब वह इधर से उधर चक्कर काट कर थक चुके हैं और परिवार सहित आत्महत्या को मजबूर हैं। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी का कहना है कि दोनों ही पक्ष उनके प्रिचिता हैं और उनके द्वारा प्रयास किए गए थे कि समझौता हो जाए फिर से दोनो से बात की जाएगी।

