Uncategorized

बहुजन समाज पार्टी ने जिला हरिद्वार के जिला अध्यक्ष युवा अनिल चौधरी को बनाया, क्षेत्र में खुशी का माहौल

Spread the love

रिपोर्ट:- ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

रुड़की। बहुजन समाज पार्टी के नए जिलाध्यक्ष रुड़की निवासी अनिल चौधरी को बनाया गया हैं। बसपा में अभी हाल ही में प्रदेश शीशपाल चौधरी को बनाया गया था। और पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए हरिद्वार के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी को चुना गया हैं। वही बसपा संगठन के आला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अनिल चौधरी को शुभकामनाएं दी। वही जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती एवं सभी पदाधिकारियों का दिल से धन्यवाद देते हैं। वही उन्होंने बताया कि हमारा परिवार बहुजन समाज पार्टी में समर्पित परिवार है। नवनिर्वाचित ज़िला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि उनके पिता चौधरी चरण सिंह पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। और मेरी कोशिश लगातार बीएसपी पार्टी को मजबूत करना है। हम पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे और समाज को बताएगी कि संविधान के द्वारा हमें क्या अधिकार मिले हैं। सरकार जनता का हनन कर रही है। जो अधिकार जनता के लिए बनाए गए हैं। संविधान के द्वारा उन अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जैसे हमें बोलने का अधिकार मिला है। शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करने का अधिकार भी मिला हुआ है। सरकार हमेशा इन अधिकारों का हनन करते आ रही है। बीएसपी पार्टी पहले भी मजबूत रही है। और आने वाले सांसद चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सत्ता बनने वाली है।और हमारे द्वारा लगातार जो परिवार से रूठ कर चले गए हैं उनको मना कर परिवार में वापस लीया जाएगा सर्व समाज के लिए बहुजन समाज पार्टी काम करती आ रही है और करती रहेगी बहुजन समाज पार्टी का मुख्य उद्देश्य ह संविधान को लागू करना संविधान के अंदर सर्व समाज एवं धर्मों का अपनी आवाज उठाने का पूर्ण रूप से अधिकार दिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *