रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की
भगवानपुर। प्रेस वार्ता कर ग्राम मानकपुर आदमपुर में एडवोकेट हिमांषु के निवास पर एकत्र होकर कश्यप समाज के लोगो ने की प्रेस वार्ता। जिसमे उत्तराखंड की धामी सरकार से मत्स्य सहकारी संघ के चेयरमैन अशोक वर्मा को पद मुक्त करने की मांग की। कश्यप समाज के लोगो ने कहा कि हम पहले भी अशोक वर्मा का विरोध कर चुके है। एडवोकेट हिमांशु कश्यप में बताया कि यदि अशोक वर्मा को राज्य की सरकार ने शीघ्र पद मुक्त नही किया तो कश्यप समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर होगा कश्यप समाज के लोगों ने कहा मत्स्य से संबंधित उत्तराखंड के अंदर जितने भी पद है। उन पर कश्यप समाज का हक बैठता है। ना कि अन्य जाति के लोगों का कश्यप समाज के लोगों ने कहा अशोक वर्मा एक सुनार है। वह मत्स्य के बारे में तनिक भी नहीं जानते एकत्र समाज के लोगों ने कहा अशोक वर्मा पर इमरान प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का आरोप भी लगा है। वह अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। कश्यप समाज के लोगों ने कहा मत्स्य सहकारी संघ के चेयरमैन हत्यारोपी अशोक वर्मा को पहले ही पद मुक्त कर देना चाहिए था। भाजपा के जिला महामंत्री आदेश सैनी ने कहा की अशोक वर्मा भाजपा के सदस्य नही है। इस अवसर पर एडवोकेट हिमांशु कश्यप,सत्यप्रकाश, राजपाल कश्यप, अनंत कुमार ,रामपाल, भूषण, विक्रम, विनय कुमार,कुलवंत ,यशपाल, धर्मपाल इत्यादि लोग मौजूद रहे