Uncategorized

रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगा ने पद्मावती पाइप्स लिमिटेड के प्रांगण में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, 700 मरीजों ने उठाया लाभ, कैंप में 20 यूनिट रक्तदान भी किया गया

रिपोर्ट :-ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगा ने भगवानपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से पद्मावती पाइप्स लिमिटेड के प्रांगण में मुफ़्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में 700 लोगों की बीमारी के समाधान के लिए डॉ.भार्गव, डॉ. विपुल, डॉ.परित, डॉ.प्रियांक डॉ.सुप्रीत, डॉ.कावेरी डॉ. तोमर उपस्थित थे और सेवाएँ दी । थ्रिफ्ट दवा कंपनी ने सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराईं। अचल मित्तल ने हमेशा सामाजिक कार्यों में रोटरी के प्रयासों की सराहना की। पद्मावती पाइप्स के शरद अग्रवाल ने प्रांगण प्रदान किया। शिविर को सफल बनाने में भगवानपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्य शिवम गोयल, राजेश रावत, गौतम कपूर, प्रवीण गर्ग, रोटरी सदस्य मंथन माहेश्वरी, आशीष अरोड़ा, संजय सिंह प्रकाश झा, रवि प्रकाश एलपी सिंह ने योगदान दिया। साथ ही अध्यक्ष निधि शांडिल्य ने कहा की रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। जिसमें 20 यूनिट रक्तदान किया गया। कैम्प की सफलता और मज़दूरों की ख़ुशी से उत्साहित रोटरी अपर गंगा ने भविष्य में अपने आसपास के उद्योगों व ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे और भी कई शिविर लगाने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *