Uncategorized

भारतीय महाविद्यालय बेडपुर पिरान कलियर कॉलेज के समस्त स्टाफ ने जयंती पर दी देश की ,प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि

Spread the love

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

भारतीय महाविद्यालय बेडपुर पिरान कलियर रुड़की में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 190 वी जयंती पर उनको याद किया साथ ही युवा पीढ़ी को उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया भारतीय महाविद्यालय बेडपुर पिरान कलियर रुड़की की ओर से मंगलवार को कॉलेज में 19वी सदी के महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की धर्मपत्नी माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वही कॉलेज के प्रभारी लवप्रीत सिंह कॉलेज चेयरमैन पुष्कल नागयान कॉलेज संस्थापक वीo केo नागयान द्वारा मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता सुश्री लुबना राओ,ब्लॉक प्रमुख रूड़की, विशिष्ट अतिथि मीनु सैनी ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख रूड़की व विशिष्ट अतिथि दिलीप कुमार कनिष्ठ उपब्लॉक प्रमुख रूड़की को शोल उड़ाकर सम्मानित किया गया व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। मुख्य अतिथि सुश्री लुबना राव ब्लाक प्रमुख ने कहा कि तमाम उत्पीड़न अत्याचार सहन करते हुए नारी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक क्रांति की लो को फुले दंपति ने बुझने नहीं दिया। उनके इस मिशन को उनके बाद बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने आगे बढ़ाया। हमें इन महापुरुषों के बताए रास्ते पर आगे चलने का संकल्प लेना चाहिए। यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर डॉ. कविता नागयान(प्रधानाचार्या), शालू सैनी, शेखर सैनी,रजत कुमार,रितु सैनी, सलोनी देवी, अंजना देवी ,नीरज कुमार आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *