Uncategorized

रुड़की कैंट बोर्ड स्कूल रुड़की में फल वितरण कर धूमधाम से मनाया बाल दिवस

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

कैंट बोर्ड स्कूल रुड़की में 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और सभी शिक्षक स्कूल प्रबंधन समिति एवं मुख्य अतिथियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरु जी एवं सरस्वती माताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। और बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गढ़वाली गीत पर बच्चे खूब झूमे और खेल महोत्सव में प्रतिभाग किए गए बच्चों को मेडल वितरित किए गए कैंट बोर्ड स्कूल के लगभग 216 बच्चे ब्लॉक स्तर न्याय पंचायत स्तर और जिला स्तर तक मेडल प्राप्त करने में कामयाब हुए इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार जी एवं मुख्य अतिथि अग्रवाल जी एवं अन्य ने बच्चों को शुभकामनाएं दी कैंट बोर्ड स्कूल रुड़की शिक्षा के अग्रणी स्कूलों में गिना जाता है। साथी साथ बच्चों को केले वितरित किए और बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर कैंट बोर्ड के नामित पूर्व उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल कार्यालय अधीक्षक सीताराम प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पूर्ण चंद सुभाष कलीम सिद्धार्थ मोनिका लक्ष्मी स्कूल प्रबंधन समिति से उपाध्यक्ष रंजन धनगर दीपा अनीता अमृता दीपक एवं बच्चों के अभिभावक आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *