Uncategorized

सत्ताधारी नेताओं ने पुरानी रंजिश के चलते तोड़े एक मकान के छज्जे, साधारण व्यक्ति को किया जा रहा दबंग लोगों के द्वारा परेशान

Spread the love

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

चुनावी रंजिश के चलते लगातार जय दयाल सिंह पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। विपक्ष पार्टी के कुछ लोग जिसमें सेठ पाल बाबूराम विकास विनीत नितिन वासु अमरीश जसविंदर व रामकुमार पुरानी रंजिश के चलते लगातार किसी ना किसी मामले में उलझाने में लगे रहते हैं। जय दयाल सिंह का मकान करीब 40 साल पुराना बना हुआ है। ग्राम प्रधान की बात करें तो धान की कटाई के लिए मशीन कैंपेन अपने खेत में ले जाने के लिए जय दयाल सिंह की छत के छज्जे ही तोड़ दिए एक तरह की दबंगई दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रधान के कुछ साथी इनकी छत पर चढ़ते हैं। हथोड़ा लेकर छज्जा तोड़ना शुरू कर देते हैं आप तस्वीरो में देख रहे हैं। विपक्ष पार्टी  के कुछ लोग हाथों में डंडा लिए जय दयाल सिंह पर दबाव बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। छज्जा तोड़ने को लेकर जय दयाल सिंह से झगड़ा करने लगे और कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे प्रधान के कुछ साथी जय दयाल सिंह की छत पर चढ़कर  छज्जे तुड़वाने लगे पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्ड कर रखी है। जिसमें साफ तौर से दिखाई दे रहा है। कुछ युवक हाथ में डंडा लिए और कुछ युवक जय दयाल सिंह की छत पर चढ़कर हथोड़ा लेकर छज्जा तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरह प्रधान जी की दबंगई  देखने को मिल रही है। मशीन ले जाने के चक्कर में 40 साल पुराने घर के छज्जे तोड़ने उचित समझ रहे हैं। प्रधान विपक्षी पार्टी लगातार जय दयाल सिंह पर दबाव बना रही है। वही जय दयाल सिंह का कहना है ना तो कोई शासन ना ही प्रशासन का कोई व्यक्ति इनका साथ दे रहा है। लगातार शासन में प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। शायद लगता है। सत्ताधारी नेताओं का हाथ प्रधान जी के सर पर है। तभी पुलिस प्रशासन प्रधान व उनके लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *