रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की
रुड़की। मानवता अभी जिंदा है। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मेहर चंद इंसा को आसफनगर झाल के पास एक डॉक्यूमेंट व रुपयों से भरा पर्स मिला जिसमें काफी कीमती डॉक्यूमेंट एवं काफी रुपए भी थे। डेरा सच्चा सौदा के गुरु डॉक्टर संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की पावन प्रेरणा से मेहर चंद इंसा व 15 मेंबर रहे। एडवोकेट महक सिंह सैनी ने पर्स के मालिक की तलाश की और उन्हें उनका पर्स पैसे लौटाए। तथा गुरु की पावन प्रेरणा एवं डेरा सच्चा सौदा से जुड़ने का आह्वान किया। यह आसफ नगर के पंकज कुमार नामक व्यक्ति का था। जिन्होंने गुरु का और डेरा सच्चा सौदा का धन्यवाद किया ।और गुरु के द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों एवं साध संगत के धन्यवाद के साथ मेहर चंद इंसान वे उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी व एडवोकेट महक सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने बताया कि आज के समय में ऐसे बहुत कम इंसान मिलते हैं। जो निस्वार्थ भाव से लगातार आज भी मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं।