Blog Dehradoon Dhanori Haridwar Kaliyar National Roorkee Sports Uttarakhand

वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पाण्डे एनयूजे (आई),उत्तराखंड के प्रदेश संरक्षक मनोनीत, पत्रकारों में हर्ष व्याप्त

Spread the love

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

हल्द्वानी। हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पाण्डे को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखंड का प्रदेश संरक्षक मनोनीत किये जाने पर पत्रकारों ने हर्ष जताया है। प्रेस क्लब हरिद्वार, एनयूजे, आई सहित अन्य यूनियन के पत्रकार सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

एनयूजे (आई ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने सुनील दत्त पांडे को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत में सुनील दत्त पाण्डे किसी परिचय के मोहताज नहीं है। सुनील दत्त पांडे को प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में महारत हासिल है। वें राष्ट्रीय समाचार पत्र जनसत्ता के राज्य संवाददाता के साथ वह इंडिया टीवी न्यूज़ चैनल में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों पर उनकी समान पकड़ है। इसके साथ ही वें पत्रकारों की सम्मानित संस्था प्रेस क्लब हरिद्वार के संस्थापक सदस्य के साथ एनयूजे, आई में विभिन्न पदों पर रहते हुए लंबे समय से जुड़े हुए हैं। सुनील दत्त पांडे को यूनियन का संरक्षक मनोनीत किए जाने से निश्चित ही पत्रकारों को लाभ होगा इसके साथ संगठन को भी मजबूती मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार व जनसत्ता समाचार पत्र के प्रदेश प्रभारी सुनील दत्त पाण्डे को एनयूजे-आई का उत्तराखण्ड प्रदेश का सरंक्षक मनोनीत किया गया है। एनयूजे-आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र कन्नोजिया की संस्तुति पर सुनील दत्त पाण्डे का संरक्षक पद पर मनोनयन करते हुये वें आशा व्यक्त करते हैं कि सुनील दत्त पाण्डे के मार्गदर्शन मे संगठन को पत्रकार हितो मे कार्य करने की नई उर्जा व प्रेरणा मिलेंगी। प्रांतीय संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा ने कहा कि सुनील दत्त पांडे का अनुभव एवं उनकी नेतृत्व क्षमता बेजोड़ है। कांग्रेश, भाजपा सहित सभी राजनीतिक पार्टियों पर उनका समान अधिकार है। उनके अनुभव
का लाभ नीश्चित ही यूनियन के साथ पत्रकारों को भी मिलेगा। महासचिव सुशील कुमार त्यागी ने कहा कि प्रदेश में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन एनयूजे (आई) उत्तराखंड के पत्रकारों के हित में यूनियन मजबूती से कार्य करेगा। कोषाध्यक्ष विकास कुमार झा ने कहा कि पिछले पूर्व दो फाड़ हो चुकी एनयूजे (आई) उत्तराखंड में एक साथ लाने में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया के साथ सुनील दत्त पांडे ने अहम भूमिका निभाई है। इसलिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की संस्तुति पर उन्हें संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया है। हरिद्वार जिला संयोजक धर्मेंद्र चौधरी एवं जयपाल सिंह ने भी सुनील दत्त पांडे को संरक्षक मनोनीत किए जाने पर हर्ष जताते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है। सुनील दत्त पाण्डे मनोनयन पर बधाई देने वालों में एनयूजे (आई) उत्तराखंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तलवार, आरडी खान, उपाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, काशीराम सैनी, प्रदेश सचिव जितेन्द्र पपनै, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, प्रांतीय वित्तीय सलाहकार सरोज आनंद जोशी, प्रांतीय संरक्षक तारा चन्द्र गुर्रानी, अविकल थापियाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, कुमायूँ मण्डल अध्यक्ष दिनेश जोशी, कुमाऊं मंडल महामंत्री भगवान सिंह गंगोला, कुमायूँ मण्डल सचिव हरीश भट्ट, मनोज लोहनी, कुमायूँ मण्डल उपसचिव रमेश यादव, कुमाऊं मण्डल प्रवक्ता डॉ.ज़फर सैफ़ी, नैनीताल जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी, महामंत्री नवीन पालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव जोशी, उपाध्यक्ष अनुराग वर्मा, सतीश जोशी, प्रवीण कपिल, महिला जिला उपाध्यक्ष कंचन वर्मा, सचिव अजय चौहान, उपसचिव यूएस सिजवाली, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला संगठन मंत्री नावेद सैफी, सदस्य राजीव अग्रवाल, पिथोरागढ़ जिलाध्यक्ष सुशील खत्री, जिला महामंत्री मनोज कापड़ी, सरंक्षक डॉ. नरेश कांडपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरगोविल रावल, उपाध्यक्ष महेशपाल, दीपक कापड़ी, प्रमोद दिगारी, उपसचिव संजू पंत, सुरेश आर्या, राकेश तिवारी, पूरन पांडे, कोषाध्यक्ष प्रदीप सेक्रियाल, मीडिया प्रभारी गोविंद चावला, राकेश वर्मा, नैनीताल नगर अध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन फौजी, राजू पांडे, सितारगंज नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा, महामंत्री आशीष पांडे, काशीपुर महानगर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी, रुड़की अध्यक्ष अरुण कुमार, कालाढूंगी नगराध्यक्ष ललित बधानी, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष सैय्यद नावेद, प्रवीण चोपड़ा, गोपाल जोशी, कमल जोशी, मनोज कुमार पांडेय, विनयशील शर्मा, गिरीश जोशी, सुशील शर्मा, कैलाश जोशी, शरद पांडे, त्रिलोक सिंह बिष्ट, अनुपम गुप्ता, ओपी अग्निहोत्री, मोहन जोशी, दलीप गाड़ियाँ, रामनगर अध्यक्ष गिरीश पांडे, महामंत्री चंद्रशेखर जोशी, नाजिम सलमान, नितेश जोशी, चन्द्रसेन कश्यप, बंटी अरोड़ा, रोहित भट्ट, फरीद कुरैशी,लालकुआं से प्रमोद बमेटा, नगराध्यक्ष अजेय अनेजा, हरिद्वार से प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष श्रवण कुमार झा महासचिव अश्वनी अरोड़ा पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी, दीपक नौटियाल, अविक्षित रमन, बृजेंद्र हर्ष, पीएस चौहान, वरिष्ठ पत्रकार मुदित अग्रवाल, विकास चौहान, रामेश्वर दयाल शर्मा, राहुल वर्मा, सुनील पाल, राव रियासत पुंडीर, एवं उल्लेख न्यूज़ के मुख्य संपादक निशांत चौधरी सहित अन्य पत्रकार बंधू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *