
रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की
उन्होंने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र सबका साथ,सबका विकास और सबको विश्वास में लेकर चलना है।रुड़की नगर निगम सभागार में मुख्यअतिथि के रुप में पहुंचे जमाल सिद्दीकी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में भाजपा की सरकार में प्रत्येक वर्ग एवं संप्रदाय का व्यक्ति अमन चैन का जीवन व्यतीत कर रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने साठ सालों के कार्यकाल देश को संप्रदायिक दंगे करवाकर कमजोर करने का कार्य किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि आज भाजपा का कार्यकर्ता ना डरता है और ना झुकता है तथा सेवा ही संगठन के बल पर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर जनसेवा के काम को भी अंजाम दे रहा है।आज भाजपा का कार्यकर्ता खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा है कि देश में प्रदेश में उनकी सरकार है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश का कीर्तिमान बढा है।देश आज विकास की दिशा में लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद भी आज हमारा देश विश्व में आर्थिक दिशा में काफी मजबूत है।प्रधानमंत्री ने इस काल में देश के प्रत्येक नागरिक को अनाज उपलब्ध कराने के साथ ही उनके खातों में राशि भी भिजवाई है।देश के प्रत्येक व्यक्ति का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा ख्याल रखा है।विधायक देशराज कर्नवाल ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को छला है।उन्होंने कहा कि आज इनकी आर्थिक व शैक्षिक स्थिति की बदहाली की जिम्मेदार केवल कांग्रेसी है।आज दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग में बड़ी तादाद में गरीब लोगों की संख्या है।भाजपा ने सबको समान अधिकार देकर इस दबे-कुचले समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो दलितों एवं अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा कर सकती है।अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान,पूर्व मंत्री शादाब शम्स व शोभाराम प्रजापति,जिला महामंत्री आदेश चौहान,मंडल अध्यक्ष प्रवीण सन्धू व अभिषेक चंद्रा आदि ने भी भाजपा की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों का ख्याल रखती है।इससे पूर्व यहां पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मोर्चा नेताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गुलफाम से शिवराज,गुड्डू खान,जहीर अंसारी,प्रदेश मंत्री फरजाना बेगम,समा साबरी,राव तैय्यब,राव एहसान,अफजाल अहमद,डॉ.परवेज अख्तर,अंजुम गौर,हाजी मुस्तकीम अहमद, अनीस अहमद,प्रशांत पोसवाल, अनीश गौड,इंदर बधान,पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा,डॉ.नवनीत शर्मा,रमेश जोशी,मंजू भारती, सचिन कश्यप,अनूप राणा,नरेंद्र जैन शास्त्री,पूनम देवी,विजय रावत,ध्रुव गुप्ता,बीएल अग्रवाल, इमरान देशभक्त,राहुल अहमद, इसरार अली आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।सभा का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री राहुल अहमद ने किया।

