Blog Dehradoon Haridwar Kaliyar Laksar Roorkee Sports Uttarakhand

रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे सफाई कर्मियों के समर्थन में मेयर गौरव गोयल ने कहा कि उनकी सभी मांगों को लेकर वे प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री से वार्ता करेंगे

रिपोर्ट इमरान देशभक्त रुड़की

गौरव गोयल महापौर ने कहा कि आगामी तीस तारीख को बोर्ड की बैठक में भी उनकी मांगों को रखा जाएगा।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि निगम के सफाई कर्मचारियों की काफी समय से की जा रही मांगे जायज हैं और उनकी सभी मांगों को शासन स्तर पर पूरा कराने के साथ ही किसी भी निगम के सफाई कर्मियों का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि सुखविंदर बाल्मीकि,नरेश बिरला,विनेश कुमार,विजेंदर कुमार,राहुल,प्रशांत कुमार ने निगम के सफाई कर्मियों की मांगों को शीघ्र पूरा कराने के लिए मेयर से उचित कदम उठाने को कहा तथा उनकी समस्याएं को रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *