Blog Haridwar Kaliyar Uttarakhand

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि को रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी ने दुर्गा चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मनाया।

Spread the love

 

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि को रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी ने दुर्गा चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मनाया।

उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता राजेंद्र चौधरी एडवोकेट व संचालन पूर्व पार्षद संजय ‘गुड्डू’ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि नेहरू के लगातार प्रयास वं उनकी दूरदर्शिता ने स्वर्णिम भारत का निर्माण किया। जहां भारत का नाम विश्व पटल पर विकासशील देशों मैं अग्रणी है।
अध्यक्षीय वक्तव्य में बोलते हुए किसान नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा दी गई पंचवर्षीय योजनाओं के कारण देश का किसान खुशहाल बना और बढ़ते हुए भारत में किसान ने तरक्की की। आज भारत उन देशों की सूची में है जहां किसान सबसे ज्यादा पैदावार अर्जित करता है।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए काम जगदेव सिंह सेखों पूर्व सचिव ने कहा कि आजादी के बाद देश को औद्योगिक क्रांति उन्हीं की देन है। भारत ने बहुत कम समय में शिक्षा,स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र मेजो बुलंदियां हासिल की, उन्हीं की देन है।

कार्यक्रम में प्रवक्ता उमेद गाजी व कांग्रेस नेता सुशील कश्यप ने संयुक्त रूप से कहा कि नेहरू जी ने अपनी सारी युवावस्था जेल में बिता दी।देश के ऐसे क्रांतिकारी रहे जिन्होंने असहयोग आंदोलन,नमक आंदोलन,अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को आजादी दिलाने में अपना योगदान दिया।

श्रद्धांजलि सभा में डॉ नरेश कश्यप एडवोकेट, सुभाष कश्यप, जगदेव सिंह सेखों, सुशील कश्यप, तहसीन अली, मकसूद हसन, सलीम सलमानी, भूषण त्यागी, पंकज सिंघल,हनी कौशल श्रवण गोस्वामी, नासिर अली,अमित सिंह, मीरा एडवोकेट, आशा कौशल, सलमान, शिव कुमार कश्यप,पंकज सोनकर, रानी जोसेफ आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *