Uncategorized

किसान मजदूर संगठन सोसाइटी {रजि}का नारा,रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है,रक्तदान प्रभारी योगेंद्र सैनी

रिपोर्ट:- ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

रक्तदान से आप जरूरतमंद की जिंदगी बचाते हैं —राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी। समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ हमारा अभियान –एडवोकेट महक सिंह सैनी
किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजिस्टर्ड के द्वारा जिला कार्यालय ग्राम किशनपुर जमालपुर पर रक्त दानवीर -सम्मान पत्र राष्ट्रीय प्रभारी रक्तदान योगेंद्र सैनी एवं जिला हरिद्वार के स्वास्थ्य सेवा प्रभारी डॉक्टर गौरव कश्यप के हस्ताक्षर से वितरित किए गए एवं रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनसे अपील की गई की आम जनमानस में रक्तदान के प्रति जो भ्रांतियां हैं उनको दूर करने के लिए और आम जनमानस को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजिस्टर्ड के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें और अभियान का हिस्सा बनो इस अवसर पर संगठन के द्वारा एक नारा दिया गया ,रक्तदान महादान एक अभियान —जिसका संकल्प लेकर सभी संगठन सदस्यों ने संगठन के बैनर तले अभियान चलाने का संकल्प लिया तथा जिन रक्तदाताओं ने किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजिस्टर्ड के द्वारा विगत में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान किया था उनको रक्त दानवीर- सम्मान पत्र सौंप कर सम्मानित किया गया सभी सम्मानित रक्त वीर दाताओं ने किसान मजदूर संगठन रजिस्टर्ड के अभियान का हिस्सा बनने का विश्वास दिलायाl इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी ने की एवं संचालन जिला अध्यक्ष जिला हरिद्वार एडवोकेट दीपक सैनी ने किया तथा कार्यक्रम के आयोजन में लगे सभी व्यवस्था करने वाले सदस्यों का भी हार्दिक अभिनंदन किया गया रक्त-दानवीर से सम्मानित रक्तदाता विकास, मोहित ,सुरेंद्र, गोपाल, आसिफ, आमिर एडवोकेट, शाहरुख, दीपक लखवान, धीर सिंह, हितेश कुमार, सचिन कुमार, अनिल, निशांत, समद ,अक्षय कुमार, धीर सिंह, रविंद्र कुमार, अमित कुमार ,शुभम कुमार, अनुज सैनी ,अमरजीत सिंह, राहुल, विपिन कुमार ,नीरज ,लोकेंद्र कुमार, सोनी गिरी ,अरमान अली सुमित कुमार ,मोहम्मद जुनेद ,मुकुल कुमार, राजेश सैनी ,संजय, विश्वराज सैनी, मोहम्मद इसरार, एहसान, गोविंद, इंतजार, रोहन, अजय, बबलू, सतीश कुमार, शेखर एडवोकेट , पुनीत सैनी राजेश धीमान लाल सिंह भगवानपुर वाले एहसान फरीदी समय सिंह व ईलम चंद सैनी आदि को सम्मानित किया गया तथा इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मोहम्मद आदिल फरीदी व मुकेश कुमार पाल एवं तीरथपाल भी उपस्थित रहे तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.वसीम अहमद ,प्रदेश प्रभारी ब्रह्म सिंह धीमान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वेदपाल सैनी ,राष्ट्रीय महासचिव चौधरी राजेंद्र कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सेठ पाल सिंह, राष्ट्रीय सदस्य गुलाम फरीद प्रदेश संगठन मंत्री नाथी राम सैनी ने सम्मान पत्र देकर रक्तदान वीरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रभारी रक्तदान योगेंद्र सैनी के नेतृत्व में संपन्न हुआl अंत में जिला अध्यक्ष हरिद्वार एडवोकेट दीपक सैनी ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *