Uncategorized

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग द्वारा मंडल आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय बीपी मंडल के जन्मदिन को हरिद्वार रोड स्थित स्कॉलरशिप अकादमी में मनाया गया

रिपोर्ट:- ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

रुड़की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ श्याम सिंह नागयान एवं संचालन प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बीपी मंडल के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी देश के ओबीसी वर्ग को और अधिक मजबूत करने एवं राष्ट्रीय राजनीति में पहचान दिलाने का संकल्प लेती है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश के कमजोर एवं मुख्य धारा से पिछड़े वर्ग को मजबूत करने के लिए सदैव संकल्पित रही है।
डॉ श्याम सिंह नागयान ने कहा कि ओबीसी वर्ग के हितों की लड़ाई को मजबूत संगठन एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई को केंद्र में रखकर राजनीति करने से ही किया जा सकता है। राजनीति में सशक्त भागीदारी धरातल पर कार्य करने से ही मजबूत होगी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी ने कहा कि बीपी मंडल जी के दृष्टिकोण एवं दूर दृष्टि का लाभ देश की बहुसंख्यक आबादी को आरक्षण में सामाजिक न्याय के रूप में मिला है। पूर्व राज्य मंत्री मेलाराम प्रजापति ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में ओबीसी की जनसंख्या को देखते हुए राज्य सरकार को योजनाएं बनानी होगी। कार्यशाला में प्रदेश कोऑर्डिनेटर रणबीर नागर, जिलाध्यक्ष रुड़की करमजीत सिंह खोखर, जिलाध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण मनोज चौधरी, जिला अध्यक्ष रुड़की ग्रामीण मुबासिर, रुड़की विधानसभा अध्यक्ष संजय गुड्डू झबरेड़ा अध्यक्ष अतीक उर रहमान, उपाध्यक्ष अनुराग सिंह पवार, जसविंदर सिंह एडवोकेट, उम्मीद गाजी, मकसूद हसन, अरविंद प्रजापति ,नसीरूदीन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *