Blog Dehradoon Haridwar Kaliyar Roorkee Uttarakhand

आपके एक व्हाट्सएप मैसेज से होगी कालाबाजारियों पर कार्यवाही:-पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर व अन्य जीवन रक्षक दवाओं और आक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक मोबाइल नंबर 9411112780 जारी किया है। आप सभी से अपील है कि इस मोबाइल नंबर पर वाटसएप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा कर आक्सीजन सिलेंडर व जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की सूचना हम तक पहुंचाए। सूचना देने वालों का नाम व पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *