Blog Haridwar Kaliyar Uttarakhand

जनपदीय ब्राह्मण सभा शाखा रुड़की की और नव संवत्सर2078 की शुभारंभ पर दीपदान का आयोजन किया गया

 

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रुड़की की ओर से नव संवत्सर 2078 के शुभारंभ पर दीपदान का आयोजन किया गया। आज प्रथम नवरात्रि के अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण घाट पर पूरे हर्षोल्लास के साथ नव संवत्सर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर रुड़की नगर के सभी ब्राह्मण बंधु एकत्र हुए। सभी ने ईश्वर से कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर तिथि परदर्शिका का भी विमोचन किया गया। अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना नामक महामारी से जूझ रहा हैं। हम सभी आज ईश्वर से प्रार्थना करने हैं कि इस नव संवत्सर में इस महामारी से पूरे विश्व को मुक्ति मिले। महामंत्री सौरभ कौशिक ने आशा व्यक्त की इस संवत्सर में हिन्दुस्तान का लोहा पूरे विश्व में माना जायेगा। कोषाध्यक्ष रामदेव शर्मा ने कहा कि हिन्दुस्तान आज पूरे विश्व में कोरोना से लड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रहा हैं।
इस अवसर पर सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महामंत्री सौरभ कौशिक, कोषाध्यक्ष रामदेव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रामानंद शर्मा, पूर्व प्रभारी सचिव मनीष कौशिक, के पी कौशिक, ओमप्रकाश शर्मा, राजकुमार शर्मा, लालाराम शर्मा, सौरभ भूषण, जलज गौड़, राधेश्याम शर्मा, ललित शर्मा, योगेश शर्मा, बृजभूषण कौशिक, राहुल शर्मा, सुरेंद्र दत्त शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अमित कुमार, दिनेश तिवारी, ईश्वर चंद्र शर्मा, धर्मवीर शर्मा, संजय कक्कड़, अशोक वशिष्ठ, श्रीकांत शर्मा, सतीश शर्मा, जगदीश, डॉक्टर राकेश शर्मा, विनोद शर्मा, पंडित रोहित शर्मा, अमन शर्मा, सचिन पंडित एवं सुमित कुमार भारद्वाज आदि सहित अनेक संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *