
रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की
खबर रुड़की से है जहां मोदीनगर का एक परिवार अपने भाई और बेटे की तलाश में रुड़की हरिद्वार दर दर भटक रहा है। दरअसल आपको बता दें 19 जुलाई को केशव नाम का युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ जल लेने हरिद्वार के लिए निकला था युवक मोदीनगर हनुमान पूरी का रहने वाला है। जिसकी मां और बहन उसकी तलाश करने आज रुड़की सिविल अस्पताल में पहुंची है। जहां उन्होंने अपनी आपबीती मीडिया के सामने जाहिर की दरअसल युवक केशव 19 जुलाई को अपने घर से हरिद्वार दोस्तों के साथ जल लेने हरिद्वार निकला था। उसके साथ उसके कुछ दोस्त भी थे युवक केशव की बात मोबाइल के माध्यम से अगले दिन 20 जुलाई और 21 जुलाई में हुई उसके बाद देर शाम को उसके मित्रों ने घर पर सूचना दी कि वह कहीं खो गया है। परिजन इस बात से अनजान थे कि वह मिलेगा ही नहीं। परिजनों को यह पता था कि हमारा भाई एक या 2 दिन में घर पहुंच जाएगा। लेकिन 26 जुलाई को जब उसके दोस्त घर मोदी नगर पहुंचे तो उन्होंने बताया केशव मिला ही नही, जिस बात पर गंभीरता जताते हुए परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मोदीनगर थाना में दर्ज कराई। उसके उपरांत आज युवक केशव की मां बहन और कुछ रिश्तेदार उसकी तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन केशव का कुछ पता नहीं चल रहा है। वही परिजनों का शक उसके मित्र बॉबी पर है। क्योंकि जितनी बार भी केशव से बात की गई। वह उसके दोस्तों के मोबाइल से परिजनों की बात हुई ।

