Blog Haridwar Roorkee Uttarakhand

रुड़की के लक्सर में भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, वही बैठक में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

खबर रुड़की के लक्सर से है। जहां आज भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। लक्सर स्थित किसान झोपड़ी राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी के आवास पर मीटिंग संम्पन्न की गई। आप को बता दे कि बैठक में भारतीय किसान यूनियन भानु में किसानों के हितों और अधिकारों की बात पर विचार किया गया। वही बैठक में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए और कुछ नए पदाधिकारियों को पद से नवाजा भी गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तालिब हसन को नियुक्त किया गया। जिला हरिद्वार विधिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमल नारायण नियुक्त किए गए। प्रवीण चौधरी सैठपुर को प्रदेश महासचिव युवा नियुक्त किया गया ।साथ में कई अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए। बैठक का आयोजन कैंप कार्यालय किसान झोपड़ी लक्सर नितिन चौधरी राष्ट्रीय महासचिव द्वारा कराया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष युवा परमिंदर चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री कुर्बान अली, जिलाध्यक्ष हरिद्वार इखलाख खान, प्रदेश सचिव राजेश कुमार, ज़िला मीडिया प्रभारी डाल चन्द्रा, पहल सिंह एवं कार्यक्रम में यूनियन के कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *