Blog Haridwar Roorkee Uttarakhand

ऑल इंडिया सूफी संत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.हबीबुर्रहमान नियाजी ने साबिर दरगाह पार्क में हाजिरी दे मांगी अमन-चैन की दुआ

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

रुड़की।आल इंडिया सूफी संत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.हबीबुर्रहमान नियाजी ने दरगाह साबिर पाक में चादर पेश की और मुल्क में अमन-शांति की दुआ की।जयपुर से पीरान कलियर पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नियाज़ी का प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शायर व परिषद के राष्ट्रीय सचिव अफ़ज़ल मंगलौरी ने स्वागत किया।दरगाह साबिर पाक में शाह यावर मियां ने प्रोफेसर नियाजी की हाज़री कराई और उनको दस्तार पेश की।इस अवसर पर तहसीलदार नगमा खान,आचार्य विकास वशिष्ठ,मुश्ताक़ अहमद,अमन खान,सूफी अशोक पाल,मुकर्रम खान,परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिर हुसैन साबरी,रियाज़ अहमद, आदि मौजूद रहे।आल इंडिया सूफी संत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर हबीबुर्रहमान नियाज़ी ने कहा कि इस वक्त जो देश में हालात चल रहे हैं वे देश की तरक्की के लिए फायदेमंद नहीं है।उन्होंने कहा जब भारत विश्व में अपना खास रुतबा कायम कर रहा ऐसे में कुछ आंतरिक शक्तियां इसे कमजोर करने में लग गई हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा ने नूपुर शर्मा और नवीन जींदल को पार्टी से निष्कासित करके अच्छा संदेश दिया है,जिसका हिन्दुओं और मुसलमानों ने स्वागत किया है।उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी करेगी।प्रो.नियाज़ी ने कहा कि परिषद का हमेशा राष्ट्रवादी नज़रिया रहा,इसलिए सभी आंतरिक मामलों को आपस में मिल बैठ कर हल करने पर ज़ोर दिया गया है।उन्होंने कहा कि हमारी परिषद में हिंदू,सिख,बौद्ध ,ईसाई,जैन सभी धर्मों के धर्म गुरु शामिल है और अगस्त में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *