Blog Dehradoon Entertainment Haridwar Laksar National Roorkee Sports Uncategorized Uttarakhand

विधायक उमेश कुमार ने तुगलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव एवं पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम में भाग लिया, अध्यापकों को कहां की डांटने के बजाय उन्हें पढ़ने लिखने के लिए करें प्रेरित

रिपोर्ट ब्रह्मानंद चौधरी रुड़की

खानपुर के विधायक उमेश कुमार ने क्षेत्र के तुगलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव एवं पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विधायक उमेश कुमार ने बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया।
उन्होंने कहा के हमारे बच्चे देश का भविष्य तय करते है।हमे अपने बच्चों की शिक्षा दीक्षा का बेहद खास ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा की एक लंबे समय के बाद स्कूल खुले हैं ।इसीलिए हो सकता है के बच्चों को पढ़ाई करने में कुछ दिक्कतें आ सकती है। इसीलिए अध्यापको की ड्यूटी बनती हैं । के उन्हें डांटने के बजाय उन्हें पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित करें।
इस क्रम में विधायक उमेश कुमार ने माड़ाबेल्ला, चंदपुरी गांव के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया व यहां बच्चों के लिए बन रहे मिड डे मिल की गुणवत्ता की भी जांच की।
इस दौरान उनके साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी दीप्ति यादव भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *